Web  hindi.cri.cn
    ऋषिकेश और ज्याओज्वो के बीच योग-ताई ची सांस्कृतिक करार
    2016-05-27 15:11:15 cri

    26 मई को भारत के उत्तराखंड के प्रसिद्ध योग शहर ऋषिकेश और ताई ची के जन्मस्थान--चीन के हनान प्रांत के ज्याओज्वो शहर के बीच " योग-ताई ची सांस्कृतिक सहयोग ज्ञापन" पर औपचारिक हस्ताक्षर हुए।

    बताया जाता है कि दोनों पक्ष ताई ची सांस्कृति व योग संस्कृति के आदान-प्रदान,सांस्कृतिक ब्रांडों के विस्तार, पर्यटन उद्योग के विकास और व्यावसायिक शिक्षा आदि क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मजबूत बनाएंगे। साथ ही ताई ची संस्कृति एवं योग संस्कृति के विस्तार और उनके अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को आगे बढ़ावा देंगे। ताई ची और योग के ज़रिये दोनों देशों के लोगों व उद्यमों के बीच समझ बढ़ाते हुए संस्कृति,पर्यटन, खेल, शिक्षा, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में आदान-प्रदान व सहयोग भी मजबूत किये जाएंगे।

    अंजली

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040