जनता की राय और आवाज़ सुने जापानः चीन
2016-05-04 18:26:32 cri
तीन मई को जापान का संविधान दिवस मनाया गया।। इस मौके पर टोक्यो में बड़ी संख्या में जापानी नागरिकों ने संविधान में संशोधन करने के लिए अबे सरकार के प्रयास के खिलाफ जलूस और सभा का आयोजन किया।
इस बारे में चीन के विदेशी मंत्रालय के प्रवक्ता होंग लेई ने पेइचिंग में कहा कि जापानी पक्ष को अपनी जनता की राय और आवाज़ सुननी चाहिए और शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर चलना चाहिए। ताकि इस क्षेत्र में शांति व स्थिरता के लिए रणनीतिक भूमिका निभा सके।
देव