Tuesday   Jun 17th   2025  
Web  hindi.cri.cn
सर्दियों में शिनच्यांग का दौरा
2016-04-22 15:05:24 cri

यात्रियों की संख्या में बढोत्तरी से पर्यटन-उद्योग के विकास के लिए विचारों में आए बदवाल की झलक मिलती है। संसाधन के रूप में बर्फ का फायदा उठाना शिच्यांग के पर्यटन-जगत में एक नयी सोच है। यह सोच बिल्कुल सही साबित हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिनच्यांग में फैली थ्यैनशान पर्वतमाला की ऊंचाई में उतार-चढ़ाव का स्तर संतुलित है, जो शिनच्यांग में बर्फ पर आधारित पर्यटन के विकास की अच्छी नींव है। चीन सरकार ने " एक बेल्ट एक रुड " वाली नीति तय की है और इसे अमली जामा पहनाने की कोशिश हो रही है। शिनच्यांग इस नीति से जुड़े क्षेत्र के दायरे में आने के कारण विकास का केंद्र बन गया है। विकास के कार्यक्रमों के तहत यातायात की सुविधाएं और सेवा का स्तर बढ़ने के साथ साथ शिनच्यांग में बर्फ पर आधारित खेलों और पर्यटन गतिविधियों को और अधिक आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय लुक मिलेगा और पर्यटक संतोषजनक वातावरण में चिनश्यांग की अनोखी खूबसूरती महसूस करेंगे।


1 2 3 4
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040