Friday   may 30th   2025  
Web  hindi.cri.cn
सर्दियों में शिनच्यांग का दौरा
2016-04-22 15:05:24 cri

कजाक जाति घोड़ों पर सवार जाति के नाम से जानी जाती है। इस जाति के लड़कों और लड़कियों के बीच एक दूसरे से प्यार प्रकट करने की प्रक्रिया भी उनके घोड़ों पर ही संपन्न होती है। वास्तव में लड़कियों का लड़कों का पीछा करना एकतरफा व्यवहार नहीं है, पर है इंटरएक्शन है अथार्त लड़कों और लड़कियों का एक दूसरे का पीछा करने का व्यवहार है। लड़कियां मूल रूप से शर्मीली और संकोची स्वभाव की हैं। कजाक जाति का कोई लड़का यदि किसी लड़की के प्रति अपना प्यार व्यक्त करना चाहता है, तो वह घोड़े पर सवार होकर उस लड़की के पास जाता है और कुछ चुटकुले छोड़ताअहै। अगर ल़ड़की को लड़का पसंद आता है, तो वह शर्मीली होने की वजह से जानबूझकर चाबूक से लड़के को भगाती है, फिर अपने घोड़े पर सवार होकर आगे चल चुके लड़क़े का पीछा करने जाती है।

थ्यानचिन शहर से श्रीमती ल्यू या-ईन पहली बार शिच्यांग आई हैं। शिच्यांग का मशहूर थ्यैनशान पहाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्किंग पार्क उनकी सब से बड़ी पसद है। उन्होंने कहाः

" पहले मैंने थ्यैनचिन शहर में बने कृत्रिम स्किंग मैदान पर स्किंग करने का आनन्न उठाया था। वहां मैदान को छोड बाकी सभी जगहों पर जरा भी बर्फ नहीं दिखाई दी। स्किंग तो मनोरंजन ही मनोरंजन लगी थी। लेकिन शिच्यांग का थ्यैनशान पहाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्किंग पार्क न सिर्फ खेल और मनोरंजन का अद्भुत वातावरण प्रदान करता है, बल्कि लोगों को सुरम्य प्रकृति से उनकी निकटता का अच्छा अनुभव भी देता है। जरा सोचो, बर्फ से पूरी तरह आच्छादित एक पवित्र सी दुनिया में घूमते हुए आप क्या अनुभव करेंगे?

1 2 3 4
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040