Tuesday   Aug 26th   2025  
Web  hindi.cri.cn
विश्व में सांस्कृतिक उत्पादों का सबसे बड़ा निर्यातित देश, चीन
2016-03-17 11:21:29 cri

संयुक्त राष्ट्र यूनेस्को के अधीन सांख्यकी अनुसंधान केंद्र द्वारा हाल में वैश्विक सांस्कृतिक उत्पाद और सेवा व्यापार से जुड़ी ताज़ा रिपोर्ट जारी कर कहा कि चीन विश्व में सांस्कृतिक उत्पादों का सबसे बड़ा निर्यातित देश बन गया है।

यूनेस्को द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2013 में चीनी सांस्कृतिक उत्पादों की कुल निर्यातित राशि 60 अरब 10 करोड़ डॉलर थी, जो विश्व में पहले स्थान पर रही।

रिपोर्ट में कहा गया कि विश्व में व्यापारिक रकम में सबसे ज्यादा 10 किस्मों वाले सांस्कृतिक उत्पादों में कलात्मक वस्तुएं और हस्तनिर्मित उत्पादों का स्थान उन्नत हुआ है। जो मुख्य तौर पर सोने की चीज़ों से प्रभावित है। आर्थिक अस्थिरता के समय, सोने की चीज़ें सुरक्षित मूल्य वाली उत्पाद बन गयी हैं। वर्ष 2013 में विश्व भर में सोने की चीज़ों की व्यापारिक रकम एक खरब डॉलर से अधिक रही। इसी क्षेत्र में सबसे बड़े निर्यातित देश के रूप में चीन और अमेरिका की निर्यातित रकम क्रमशः 32 अरब डॉलर और 10 अरब 70 करोड़ डॉलर थी। इसके बाद भारत, मलेशिया, थाईलैंड और तुर्की रहे।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040