Thursday   Aug 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीनी कंपनी को मिला शिकागो मेट्रो लाइन का आर्डर-फ़ार्म
2016-03-11 11:13:05 cri

अमेरिका के तीसरे बड़े शहर शिकागो के यातायात प्रबंधन विभाग के बोर्ड अध्यक्ष दल ने 9 मार्च को घोषित किया कि इस शहर की मेट्रो लाइन का नवीनीकरण चीनी सीआरआरसी लिमिटेड को सौंपा गया है। यह चीनी रेलवे कंपनियों द्वारा विश्व में जीता गया सबसे बड़ा आर्डर-फ़ार्म है।

स्थानीय समय के अनुसार 9 मार्च को शिकागो यायायात प्रबंधन विभाग बोर्ड अध्यक्ष दल के छह सदस्यों ने एक स्वर में अपने शहर के यातायात इतिहास में सबसे बड़े आर्डर-फ़ार्म को चीनी कंपनी सीआरआरसी लिमिटेड को सौंपा।

दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षर 1.31 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य अनुबंध के अनुसार शिकागो के यातायात प्रबंधन विभाग चीनी सीआरआरसी लिमिटेड से 846 मेट्रो वाहन खरीदेगा, ताकि शिकागो मेट्रो लाइन के पुराने वाले वाहनों को प्रतिस्थापित किया जाए।

बताया जाता है कि टेंडर में चीनी कंपनी ने अपने प्रतिद्वंदी से 22 करोड़ 60 लाख डॉलर की कीमत कम की। शिकागो के यातायात प्रबंधन विभाग के बोर्ड अध्यक्ष दल को चीनी रेल कंपनियों की उन्नतिशील तकनीकों की जानकारी प्राप्त है। और यह भी चर्चित है कि चीन से आयातित इन मेट्रो वाहनों का असेंबली शिकागो ही में की जाएगी, इस तरह शिकागो में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

1 2 3
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040