Web  hindi.cri.cn
    चीनी कंपनी को मिला शिकागो मेट्रो लाइन का आर्डर-फ़ार्म
    2016-03-11 11:13:05 cri

    शिकागो श्रम संघ के अध्यक्ष जॉर्ज रामिरेज़ ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक समय है। उन्होंने कहा:"आज शिकागो वासियों के लिये गर्व का दिन है। क्योंकि अंतिम रेल वाहन के दक्षिण शिकागो स्थित पुलमैन कारखाने की उत्पादन लाइन से रवाना होकर 30 साल से अधिक हो चुके हैं।"

    बताया जाता है कि चीनी कंपनी पुलमैन कारखाने से नज़दीक एक नए असेम्बली कारखाने की स्थापना करेगी, जिसके लिए कुल 4 करोड़ युआन का निवेश होगा। शिकागो शहर के मेयर रह्म इमानुएल के विचार में इससे शिकागो को और अधिक अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा:"इससे अधिक भौगोलिक श्रेष्ठता मिलेगी। खास कर आपूर्तिकर्ताओं के लिए। हमें आशा है कि भविष्य में अमेरिका के विभिन्न स्थलों में नए वाहनों की क्रय वाली यातायात प्रणाली में ऐसा देखेगा कि हमारे शिकागो में एक कारखाना है, जो उनके आर्डर-फ़ार्म प्राप्त करने में मददगार सिद्ध होगा।"

    चीनी कंपनी और शिकागो यातायात प्रबंधन विभाग के बोर्ड अध्यक्ष दल के बीच संपन्न अनुबंध में यह निर्धारित है कि पहले समूह के मेट्रो वाहनों का उत्पादन वर्ष 2019 में पूरा किया जाएगा और वर्ष 2024 तक शिकागो मेट्रो लाइन का नवीनीकरण भी समाप्त होगा।

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040