चीन: क्वांगचो दक्षिण रेलवे स्टेशन पर सेवा देना वाला पहला स्मार्ट रोबोट
2016-02-19 16:35:22 cri
स्मार्ट रोबोट "श्याओ लू" ने 18 फरवरी को क्वांगचो दक्षिण रेलवे स्टेशन पर औपचारिक रूप से अपना काम शुरु किया। वह अपनी बड़ी-बड़ी आंखों व मीठी आवाज़ से हर यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
बताया जाता है कि उसमें नेविगेशन, टिकट खरीदारी आदि सेवाओं के अलावा विश्वकोश भी शामिल है। वॉयस सेवा के साथ-साथ "श्याओ लू" अपने शरीर पर लगे एलसीडी डिस्प्ले के माध्यम से यात्रियों को बेहतर सेवा देगा।
"श्याओ लू" चीन में रेलवे स्टेशन पर सेवा देना वाला पहला स्मार्ट रोबोट है।
अंजली