Web  hindi.cri.cn
    वर्ष 2016 में चीन के परिधान उद्योग का लगातार विकास होगा
    2016-02-02 16:31:14 cri

    चीनी पोशाक सोसाइटी से मिली जानकारी के आधार पर वर्ष 2015 में चीनी परिधान उद्योग का निरंतर विकास किया गया है, कपड़ों की उत्पादन मात्रा आपेक्षाकृत निम्न गति से बढ़ रही है। इसके साथ ही अनुमान है कि वर्ष 2016 में ही चीन में परिधान उद्योग का लगातार विकास किया जाएगा।

    चीनी पोशाक सोसाइटी ने प्रेस को यह बताया कि आर्थिक मंदी, निर्यात कमजोर होने और देश में पोशाक खपत के परिवर्तन की स्थितियों में चीनी परिधान उद्योग ने अपने ढांचागत रूपांतर में गति देने की कोशिश की और परिधान उद्योग के मुनाफे का स्तर भी उल्लेखनीय बना रहा।

    अनुमान है कि वर्ष 2016 में चीनी परिधान उद्योग के सामने स्थितियां गंभीर बनी रहेंगी। विश्व भर में आर्थिक मंदी होने के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में उपभोक्ता भी कमजोर रहेगा। लेकिन निर्माण उद्योगों को बेहतरीन नीतियां अपनाने, चीनी मुद्रा रनमिनबी के अवमूल्यन होने, देसी विदेशी बाजारों में खपत बढ़ने के तत्वों से चीनी परिधान उद्योगों के विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

      (हूमिन)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040