24वां विश्व पुस्तक मेला 9 जनवरी को भारत की राजधानी दिल्ली में शुरू हुआ। चीन प्रमुख अतिथि देश के रूप में इसमें हिस्सा ले रहा है।
चीनी राजकीय प्रेस, प्रकाशन, रेडियो, फिल्म और टेलीविजन ब्यूरो के उप प्रमुख सुन शोशान ने उद्घाटन समारोह में कहा कि वर्ष 2010 में भारत पेइचिंग अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का प्रमुख अतिथि देश बना था। अब चीन प्रमुख अतिथि देश के रूप में नई दिल्ली पुस्तक मेले में भाग ले रहा है। यह दोनों देशों के प्रकाशन जगत के बीच एक और आवाजाही गतिविधि है, जिसका चीन-भारत प्रकाशन आवाजाही इतिहास में सक्रिय प्रभाव पड़ेगा।
मेले में चीन के 81 प्रकाशन विभागों के 5000 से अधिक प्रकार की 10 हज़ार से ज्यादा श्रेष्ठ पुस्तकें प्रदर्शित हो रही हैं, जो राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों से संबंधित हैं।
भारत स्थित चीनी राजदूत ल यूछंग ने कहा कि चीन और भारत के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान घनिष्ठ हो रहा है। पिछले साल चीन में भारतीय पर्यटन वर्ष का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जबकि इस साल भारत में चीनी पर्यटन वर्ष मनाया जाएगा। आशा है कि और अधिक भारतीय लोग चीन का दौरा करेंगे और चीनी संस्कृति का महसूस करेंगे।
(ललिता)