Web  hindi.cri.cn
    क्वांगचाओ के स्वास्थ्य अभियान में खेल प्रशिक्षक सक्रिय
    2015-12-30 09:41:11 cri

    दक्षिणी चीन के क्वांगचाओ शहर में लगभग तीस हजार खेल प्रशिक्षक नागरिकों के स्वास्थ्य अभियान में सक्रियता से काम कर रहे हैं। कसरत, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, वुशु और ताई ची जैसे खेल मैदान में हर जगह इन खेल प्रशिक्षकों की नज़र आती रही है।

    क्वांगचाओ शहर में आम नागरिकों के खेल मुहिम को महत्व दिया जा रहा है। सरकार ने नागरिकों को रोज़ व्यायाम करने के लिए प्रोत्साहित किया है और टीवी प्रसारण समेत मीडिया में भी खेल के विषय सुरक्षित होते रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में क्वांगचाओ शहर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियम के अनुसार नागरिकों के बीच खेल का प्रसार आन्दोलन चलाया गया। शहर और टाउनशिप के स्तरों पर खेल उपकरणों या तो निःशुल्क या कम फीस के आधार पर खोला गया है। साथ ही सरकार ने खेल के मैदानों में समय खरीदकर नागरिकों की सेवा करवाने का उपाय भी अपनाया। अभी शहर के 11 प्रिफेक्चरों में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, फुटबॉल, बास्केटबॉल, तैराकी आदि सार्वजनिक खेल स्थल नागरिकों के लिए नि:शुल्क तौर पर खोले गए हैं।

    (हूमिन)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040