Web  hindi.cri.cn
चीनी प्रधानमंत्री ने बल्गेरियाई प्रधानमंत्री,   अल्बानियाई प्रधानमंत्री और क्रोएशिया के संसद से क्रमशः भेंट की
2015-11-26 19:40:27 cri

चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा से भेंट की

अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा से भेंट करते समय प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने कहा कि चीन और अल्बानिया के बीच मित्रता बहुत गहरी है। इसका इतिहास भी बहुत पुराना है। चीन अल्बानिया के साथ विकास की रणनीति से जोड़कर दोनों देशों के बीच अच्छे राजनीतिक संबंधों को वास्तविक सहयोग परिणाम के लिये बदल देना चाहता है। इसलिये दोनों देशों के लोग लाभ प्राप्त करेंगे। उन्होंने अपील की कि चीनी सरकार अपने उद्यमों को अल्बानिया में बंदरगाह, रेलवे और पावर सिस्टम समेत बुनियादी सुविधाओं और औद्योगिक पार्कों के निर्माण में भाग लेने का समर्थन करती है। आशा है कि अल्बरी राजमार्ग का निर्मान जल्दी ही शुरू होगा। चीन और अल्बानिया वित्तपोषण, खनिज और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढाएंगे। आशा है कि अल्बानिया चीनी लोगों को अल्बानिया में निवेश और पर्यटन करने के लिये और अधिक सुविधाएं प्रदान करेगा।

अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने कहा कि चीन-अल्बानिया मित्रता काफी बहुमूल्य है। अल्बानिया दोनों देशों के बीच संबंधें पर ध्यान देता और इस संबंध के विकास से बहुत आशा रखता है। अल्बानिया चीन को अल्बानिया में बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में भाग लेने के लिये आमंत्रित करता है। आशा है कि दोनों पक्ष कृषि व्यापार और पर्यटन उद्यम क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करेंगे। चीनी लोगों के अल्बानिया में आने पर वीसा की प्रक्रिया का सरलीकरण करने के लिये अल्बानिया संबंधित कदम उठाएगा और उन्हें अधिक सुविधाएं प्रदान करेगा।

1 2 3
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040