चीन की 13वीं पंचवर्षीय योजना से विश्व को नया मौका मिलेगा
2015-11-05 17:24:20 cri
हाल में राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास की 13वीं पंचवर्षीय योजना के बारे में सीपीसी केंद्रीय समिति के सुझाव 3 नवम्बर को जारी हुए।
13वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन में सर्वांगीर्ण खुशहाल समाज के निर्माण का निर्णायक चरण होगा। इस दौरान चीन आर्थिक विकास की मध्य व उच्च गति बनाए रखेगा। वर्ष 2020 तक चीन में सकल घरेलू उत्पाद और शहरी व ग्रामीण लोगों की आय दोनों वर्ष 2010 की तुलना में दुगुना होगा।
पिछले 30 साल में चीन के तेज़ आर्थिक विकास से न सिर्फ अपने को लाभ मिला, बल्कि विश्व अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा योगदान भी दिया। लेकिन अब चीन में आर्थिक परिवर्तन हो रहा है, चीन के आर्थिक विकास में नई सामान्य स्थिति होगी।
इस पर तमाम लोगों का अनुमान है कि नई सामान्य स्थिति में चीन के फिर सुधार से विश्व को विकास के व्यापक मौके मिलेंगे।
(दिनेश)