Friday   Sep 19th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन और भारत में अमीरों की संपत्ति में  बड़ा इजाफा
2015-10-29 14:02:33 cri

स्विस बैंक जूलियस बेयर ने 28 अक्टूबर को एशिया में धन सृजन के रुझान पर अनुसंधान रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि एशिया में उच्च संपत्ति (10 लाख डॉलर से अधिक चल संपत्ति) व्यक्तियों की संपत्ति वर्ष 2020 तक 145 खरब डॉलर पहुंचेगी, जो वर्ष 2010 की तुलना में 160 प्रतिशत अधिक होगी। वर्ष 2010 से 2020 तक चीन की मुख्यभूमि में और भारत में उच्च संपत्ति व्यक्तियों की संपत्तियों में अलग तौर पर 214 प्रतिशत और 140 प्रतिशत का इजाफा होगा। दोनों देश एशिया में संपत्ति के इजाफा की मुख्य शक्तियां हैं।

स्विस बैंक जूलियस बेयर के एशिया-प्रशांत बाजार विभाग की अधिकारी ह्वांग पेइली ने कहा कि अनुमान है कि चीन की मुख्यभूमि में उच्च संपत्ति व्यक्तियों की संपत्ति वर्ष 2020 में 82.5 खरब डॉलर तक बढ़ेगी, जो पूरे एशिया में उच्च संपत्ति व्यक्तियों की कुल संपत्ति के 57 फीसदी होंगे। चीन की मुख्यभूमि में एशिया का सबसे बड़ा धन सृजन इंजन होती है। भारत में उच्च संपत्ति व्यक्तियों की संपत्ति वर्ष 2020 में 23 खरब डॉलर तक बढ़ेगी, इसमें वर्ष 2014 से 2020 तक 94 फीसदी की वृद्धि होगी।

(दिनेश)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040