Web  hindi.cri.cn
    चीन में आर्थिक सुधार से दुनिया को होता है लाभ
    2015-10-19 18:23:32 cri

    ब्रिटिश फंड कंपनी एशमोर ग्रुप के रिसर्च विभाग के निदेशक जेन देह्न ने हाल में चीनी पत्रकार के साथ साक्षात्कार में कहा कि गत दशकों में चीन सबसे सफल निर्यात आधारित अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना। वर्तमान में चीन में हो रहे आर्थिक सुधार से पूरी दुनिया को लाभ मिल सकता है।

    उन्होंने कहा कि गत सफल इतिहास में चीनी अर्थव्यवस्था के तीन प्रमुख स्तंभ हैं: सस्ता श्रम, पश्चिमी देशों के ऋण आधारित उपभोग, चीन में प्रतिस्पर्धात्मक विनिमय दर। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट होने के बाद पश्चिमी देशों ने उदार मौद्रिक नीति अपनाई, आरएमबी पर मूल्य बढ़ने का दबाव बढ़ा, चीन में श्रम लागत भी बढ़ गई। इस स्थिति में चीन आर्थिक विकास को निर्यात आधारित तरीके से उपभोग आधारित रास्ते की दिशा में लाया। चीन ने सिलसिलेवार दूरदर्शी सुधार कदम उठाए, दीर्घकालिक आर्थिक संभावना और विश्व आर्थिक विकास के लिए आधार स्थापित किया।

    उन्होंने कहा कि चीन के सुधार कदम से बाज़ार और आर्थिक संभावना पर अनिश्चितता पड़ेगी, लेकिन यह अनिश्चितता सिर्फ कुछ ही समय तक चलेगी। चीन का उपभोक्ता आधारित आर्थिक विकास मॉडल सफल रहेगा।

    (दिनेश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040