अंतर्राष्ट्रीय महिला विकास पर ध्यान केंद्रित रखता हैः चीन
2015-09-28 18:46:22 cri
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग लेई ने 28 सितंबर को आयोजित प्रेस सम्मेलन में कहा कि चीन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला विकास के लिए बड़ी कोशिश की थी, इससे साबित होता है कि चीन अंतर्राष्ट्रीय महिला विकास पर ध्यान केंद्रित रखता है।
चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग 27 सितंबर को न्यूयार्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में वैश्विक महिलाओं के शिखर सम्मेलन में उपस्थित हुए। उन्होंने वैश्विक महिला विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने पर चीन की राय दी।
इस पर होंग लेई ने कहा कि चीन लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण पर ध्यान रखता है। साथ ही चीन ने महिलाओं के विकास पर व्यापक कोशिश की है, और बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं।
(मीरा)