मानवीय आदान-प्रदान चीन-भारत संबंधों के विकास का आधार है
2015-09-22 15:31:22 cri
विश्व भारती के चीनी कॉलेज के प्रमुख अविजीत बनर्जी ने चीन में पढ़ाई की थी। अध्ययन के दौरान से ही उन्हें चीन व चीनी भाषा से प्यार हो गया। भारत में वापस लौटने के बाद वे चीनी भाषा की पढ़ाई व चीन-भारत के सांस्कृतिक आदान-प्रदान में लगे हैं । हाल ही में उन्होंने दिल्ली स्थित हमारे संवाददाता देव के साथ बातचीत की। उनके अनुसार मानवीय आदान-प्रदान चीन-भारत संबंधों के विकास का आधार है। यह चीनी कॉलेज की स्थापना का उद्देश्य भी है। दोनों देशों के सहयोग से दोनों देशों यहां तक कि विश्व की जनता को लाभ मिलेगा।