Web  hindi.cri.cn
    अंतर्राष्ट्रीय सैन्य ऐतिहासिक आयोग की बैठक चीन में
    2015-08-31 17:00:48 cri

    अंतर्राष्ट्रीय सैन्य ऐतिहासिक आयोग की 41 वीं वार्षिक बैठक 31 अगस्त को पेइचिंग में आयोजित हुई। 35 देशों के 120 से अधिक विदेशी विद्वानों व 50 से अधिक चीनी सैन्य व इतिहास के विद्वानों ने एक साथ "द्वितीय विश्व युद्ध और 20 वीं सदी में युद्ध का विकास" विषय पर चर्चा की।

    अंतर्राष्ट्रीय सैन्य ऐतिहासिक आयोग की स्थापना के बाद 70 वर्षों में पहली बार चीन में वार्षिक बैठक बुलायी गई।

    चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के डिप्टी चीफ सून च्यांग क्वाओ ने उद्धाटन समारोह में भाषण देते हुए कहा कि ऐतिहासिक अनुसंधान सभी सामाजिक विज्ञान का आधार है। पांच हजार सालों पुराने इतिहास पर चीन हमेशा इतिहास का सारांश व उपयोग करने में बड़ा महत्व देता है। इस साल चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध एवं विश्व फ़ासिस्ट विरोधी युद्ध की विजय की 70वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। चीन ने विश्व फ़ासिस्ट विरोधी युद्ध की विजय हासिल करने के लिये बड़ा योगदान दिया। इसके साथ-साथ ही 14 सालों से जारी जापान के साथ लड़ाई में दुनिया भर के कई देशों की सहायता भी हासिल की। चीन हमेशा शांतिपूर्ण विकास के रास्ते का पालन करते हुए मानव जाति के बेहतर भविष्य के लिए काम करने को तैयार है।

    बैठक में उपस्थित देश-विदेशी प्रतिनिधियों ने "द्वितीय विश्व युद्ध का मूल व प्रक्रिया","द्वितीय विश्व युद्ध व चीनी युद्ध का मैदान","20 वीं सदी में युद्ध का विकास" आदि 10 विषयों पर व्यापक विचार विमर्श किया।

    अंजली

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040