पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला संपन्न
2015-08-31 16:53:53 cri
पांच दिवसीय 22वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला 30 अगस्त को संपन्न हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मेले में 4721 कॉपीराइट व्यापार पर सहमति हासिल हुई, जो पिछले साल से 8.6 प्रतिशत अधिक है।
इस मेले में 82 देशों व क्षेत्रों के 2302 प्रदर्शकों ने भाग लिया, जिनमें चीन के अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, जापान और भारत के प्रकाशक भी शामिल हैं। मेले में कुल 3 लाख पुस्तकों की प्रदर्शनी की गई और 1000 से अधिक सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित हुई।
गौरतलब है कि इस बार मेले में चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध एवं विश्व फ़ासिस्ट विरोधी युद्ध की विजय की 70वीं वर्षगांठ और एक पट्टी एक मार्ग से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी भी हुई।
(दिनेश)