Web  hindi.cri.cn
    परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने की अपील
    2015-08-30 17:43:09 cri

    29 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु परीक्षण प्रतिबंध दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने अपने बयान में संबंधित देशों से जल्दी से व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि स्वीकृत करने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि पहला परमाणु परीक्षण 70 सालों से पहले किया गया। इन 70 सालों में दुनिया भर में कुल 2000 से ज़्यादा परमाणु परीक्षण किए गए हैं। मध्य एशिया, उत्तरी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण प्रशांत क्षेत्रों का वातावरण इन परमाणु परीक्षण से प्रभावित हुआ। परमाणु परीक्षण से विषाक्त भूजल, कैंसर, लेकिमिया, रेडियोधर्मी नतीजा आदि समस्या बन चुके हैं।

    व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि वर्ष 1996 में पारित की गई। यह संधि परमाणु हथियारों के उन्मूलन के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन अब तक 20 साल हो चुके हैं, कुछ देशों ने इस संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए, इसलिए अभी तक यह संधि प्रभावी नहीं हो पाई है।

    बान की मून ने कहा कि वे परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्रों को स्वैच्छिक तौर पर परमाणु परीक्षण न करने का स्वागत करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु परीक्षण प्रतिबंध दिवस पर उन्होंने फिर एक बार संबंधित देशों से व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि स्वीकार करने का आग्रह किया।

    (मीरा)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040