Web  hindi.cri.cn
    पाकिस्तान ने 164 भारतीय मछुआरे को रिहा किया
    2015-08-03 10:33:31 cri
    पाक मीडिया द्वारा 2 अगस्त को जारी रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने उसी दिन 164 भारतीय मछुआरे को रिहा किया।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि पाक सरकार ने पाकिस्तानी जेलों में बंद भारतीय मछुआरे को रिहा कर दिया है। इसका अर्थ यह हुआ कि पाकिस्तान सद्भावनापूर्ण इच्छा दिखाकर दोनों देशों के संबंधों को शिथिल करना चाहता है।

    पाकिस्तान के कराची शहर के अधिकारी ने कहा कि ये भारतीय मछुआरे सबसे पहले कराची की जेल में बंद थे। उन्हें पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर लाकर बाघा बॉर्डर से भारत भेज दिया गया।

    भारत व पाकिस्तान के बीच स्पष्ट समुद्रीय सीमा नहीं है। विवादास्पद समुद्रीय क्षेत्र में मछुआरे अकसर एक-दूसरे देश की सीमा पार कर जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। भारत और पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर कई बार वार्ता की हैं, लेकिन कोई सहमति प्राप्त नहीं हुई।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040