ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़ारिफ वर्तमान में वियना में ईरान के परमाणु मुद्दे पर एक व्यापक समझौते पर वार्ता में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक वार्ता में मतभेद मौजूद हैं, और ऐसे वातावरण में सफल वार्ता की गारंटी नहीं दी जा सकती।
ज़ारिफ ने यूट्यूब पर अपना वीडियो भाषण जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु वार्ता से संबंधित देशों को प्रमुख ऐतिहासिक चुनाव करना चाहिए।
वर्तमान में ईरान परमाणु वार्ता अंतिम चरण में है। वार्ता के लिए समय सीमा 7 जुलाई तक बढ़ाई गई है। गौरतलब है कि कई दिनों के विचार-विमर्श के बाद, ईरान परमाणु समस्या से संबंधित 6 देश और ईरान के बीच जांच और प्रतिबंध के क्षेत्रों में कुछ आम सहमति बनी है।
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 2 जुलाई को वियना में कहा कि व्यापक करार प्राप्त करने के बुनियादी तत्व तैयार कर लिये गए हैं, ईरान परमाणु समस्या का हल करने का अवसर आ रहा हे। (मीरा)