यूरोपीय आयोग ने 27 मई को यूरोपीय संघ में अवैध उत्प्रवासी वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए कुछ ठोस प्रस्ताव पेश किए। जिनमें आपात व्यवस्था की स्थापना करना, दो सालों के भीतर इटली और ग्रीस में प्रवेश करने वाले 40 हज़ार अवैध उत्प्रवासियों की दूसरे यूरोपीय देशों में व्यवस्था किया जाना शामिल हैं।
यूरोपीय आयोग द्वारा इसी दिन जारी न्यूज़ विज्ञप्ति के अनुसार ये 40 हज़ार अवैध उत्प्रवासी सीरिया और इरिट्रिया से आए इस वर्ष 15 अप्रैल को या आपात व्यवस्था की स्थापना के बाद इटली और ग्रीस पहुंचे शरणार्थी हैं।
यूरोपीय आयोग ने कहा कि सदस्य देशों द्वारा हरएक शरणार्थी को स्वीकार किए जाने के बाद यूरोपीय संघ से 6 हज़ार यूरो की राशि दी जाएगी। इस प्रस्ताव पर यूरोपीय संसद में विचार विमर्श करने के बाद यूरोपीय परिषद में मतदान के आधार पर अंतिम तौर पर निश्चित किया जाएगा।
(श्याओ थांग)