Friday   Jun 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
च्यारोंग तिब्बती जाति का कलात्मक खजाना---मानाई क्वोच्वांग नृत्य
2015-04-23 10:19:07 cri

दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत की चिनछ्वान कांउटी उत्तर-पश्चिमी सछ्वान पठार पर आबा तिब्बती और छ्यांग जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है। इस कांउटी में तिब्बती लोगों का विशेष नृत्य मानाई क्वोच्वांग देश भर में विख्यात है।

मानाई क्वोच्वांग नृत्य का नाम मानाई स्थल से आया है। मानाई क्वोच्वांग नृत्य में तिब्बती संस्कृति बहुत गहरी है, जो आबा तिब्बती और छ्यांग जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर की चिनछ्वान कांउटी की परंपरागत संस्कृति और धर्म भी है। मानाई क्वोच्वांग नृत्य में च्यारोंग तिब्बती जाति के विशेष वस्त्र, नृत्य और ताल उपलब्ध हैं, जो च्यारोंग तिब्बती बहुल क्षेत्र की प्रकृति, समाज, धर्म और रीति-रिवाज से मिलता-जुलता हैं। मानाई क्वोच्वांग नृत्य की अपनी विशेषता है, जिसे अनूठा जातिय नृत्य का नाम दिया गया है। दिसम्बर वर्ष 2008 में चीनी संस्कृति मंत्रालय ने मानाई क्वोच्वांग नृत्य को"राष्ट्रीय गैर-भौतिक सांस्कृतिक अवशेष"की सूचि में शामिल किया।

1 2 3 4 5 6 7 8 9
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040