चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 21 अप्रैल को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पाकिस्तान के सीनेट अध्यक्ष रज़ा रब्बानी और राष्ट्रीय असेम्बली के प्रमुख अयाज़ सादिक से भेंट की।
राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने कहा कि चीन-पाक पारंपरिक मित्रता दोनों देशों के सभी नेताओं और लोगों के प्रयासों का परिणाम है। यह दोनों देशों के लोगों की आम मूल्यवान संपत्ति है। दोनों देशों के वैधानिक विभागों को आदान-प्रदान और सहयोग को आगे बढ़ाना और चीन-पाक मित्रता के विकास पर सकारात्मक भूमिका निभाना चाहिये।
रज़ा रब्बनी और अयाज़ सादिक ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के बीच मित्रता का विकास पाकिस्तानी विदेश नीति की आधारशिला है। चीन-पाक आर्थिक गलियारे के निर्माण से न केवल पाकिस्तान और चीन दोनों देश लाभ उठा सकेंगे, बल्कि पड़ोसी देशों को भी इससे लाभ मिलेगा। पाकिस्तान की सीनेट और राष्ट्रीय असेम्बली दोनों देशों की संसदों के बीच आदान-प्रदान, समझ और विश्वास को आगे बढाएंगी।
(हैया)