Web  hindi.cri.cn
    भारत के निर्यात में 21 फीसदी की गिरावट
    2015-04-18 18:16:41 cri

    भारत में मार्च महीने में निर्यात में 21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2009 के बाद निर्यात में आई सबसे बड़ी गिरावट है।

    उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च महीने में निर्यात 23.95 अरब डॉलर दर्ज किया गया। इसमें नवंबर महीने के बाद सबसे बड़ा व्यापार घाटा देखा गया।

    हालांकि आयात में कमी दर्ज की गई, पिछले साल जहां आयात 41.29 अरब डॉलर था, वहीं इस वर्ष 35.74 अरब डॉलर रिकार्ड किया गया।

    अनिल आजाद

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040