Web  hindi.cri.cn
    स्थानीय स्थिति के मद्देनज़र यूएन शांति कार्य का निर्माण करे – वांग मिन
    2015-04-17 10:01:32 cri

    संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी उप स्थाई प्रतिनिधि वांग मिन ने 16 अप्रैल को कहा कि शांति के निर्माण के लिये संयुक्त राष्ट्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिये। स्थानीय स्थिति को देखते हुए शांति निर्माण जरूरी है।

    69वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा इसी दिन आयोजित हुई। जिसमें यूएन शांति समिति और शांति निर्माण कोष की रिपोर्ट पर विचार विमर्श किया गया। वांग मिन ने कहा कि पिछले वर्ष 69वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद ने शांति निर्माण प्रणाली की स्थापना से जुड़े विचार विमर्श प्रक्रिया की शुरुआत की। यह इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र कार्य का एक अहम हिस्सा है और पिछले दस वर्षों में शांति निर्माण कार्यों में सदस्य देशों द्वारा प्राप्त सफलता और कमियों के सिंहावलोकन में मददगार साबित होगा। चीन सभी सदस्यों देशों के साथ मिलकर विचार विमर्श प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहता है। चीन को आशा है कि इसमें सकारात्मक उपलब्धियां मिलेंगी। ताकि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए ऱखने में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अच्छी तरह जिम्मेदारी के लिये रचनात्मक भूमिका निभाई जा सके।

    वांग मिन के अनुसार शांति निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय स्थिति के मद्देनज़र संबंधित देशों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मुठभेड़ से भिन्न-भिन्न देशों में अलग-अलग स्थितियां मौजूद हैं। शांति के निर्माण के लिए तौर तरीके और उपाय भी भिन्न-भिन्न होते हैं।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040