Web  hindi.cri.cn
    मास्को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में छांग वानछ्वान उपस्थित
    2015-04-17 10:43:35 cri

    चीनी स्टेट काउंसिलर, चीनी रक्षा मंत्री छांग वान छ्वान ने 16 अप्रैल को चौथे मास्को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेकर भाषण दिया।

    सम्मेलन में सबसे पहले छांग वान छ्वान ने वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर चीन के बुनियादी विचारों का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि शांति, विकास, सहयोग और समान जीत की स्थिति में कोई बाधा नहीं डाली जाती है, विश्व शांति की रक्षा करने और समान विकास को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक हितकारी शर्त है। विभिन्न देशों के बीच जुड़ने की स्थिति गहरी हुई है, जिससे विभिन्न देश एक भाग्य समुदाय बन गए हैं।

    छांग वान छ्वान ने अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने, वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए चीन के 3 सूत्रीय प्रस्ताव प्रस्तुत किए। पहला, निष्पक्ष और युक्तिसंगत अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की स्थापना को बढ़ावा दिया जाए। दूसरा, समान विकास के मूल्य लक्ष्य के लिए सेवा की जाए। तीसरा, वार्ता और सहयोग के कारगर रास्ते पर बने रहें।

    छांग वान छ्वान ने विश्व शांति, स्थिरता और विकास के लिए चीनी सेना द्वारा की गई कोशिशों का परिचय भी दिया। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा से अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में एक रचनात्मक शक्ति है। चीनी सेना का निर्माण देश की सुरक्षा, प्रभुसत्ता औऱ प्रादेशिक अखंडता के लिए है।

    (वनिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040