Web  hindi.cri.cn
    फरवरी में हांग कांग में मुख्य भूमि से आये पर्यटकों की संख्या बढ़ी
    2015-04-01 10:07:35 cri

    हांग कांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार ने 31 मार्च को इस वर्ष फरवरी माह के पर्यटन औऱ फुटकर ब्रिकी के आंकड़े जारी किये। आंकड़ों से पता चला है कि फरवरी में चीन की मुख्य भूमि से आए पर्यटकों की संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ़ इस साल के पहले दो महीनों में फुटकर बिक्री में गिरावट नजर आयी है।

    विशेषज्ञों के विचार में इस साल वसंत त्योहार फरवरी के मध्य में पड़ा, इसलिए फरवरी में मुख्य भूमि के पर्यटकों की संख्या में अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन उल्लेखनीय बात ये है कि फरवरी में हांग कांग आने वाले कुल पर्यटकों की संख्या जनवरी की तुलना में 3 प्रतिशत गिरी है और इस साल के पहले दो महीनों की खुदरा बिक्री पिछले साल की समान मियाद से 2 प्रतिशत कम हुई है। इसके कारणों की चर्चा में हांग कांग विधान सभा के सदस्य याओ सी रोंग ने इस फरवरी में तथाकथित तस्करी वस्तु विरोधी आंदोलन को दोषी ठहराया है।

    सामाजिक अस्थिरता के अलावा हांग कांग में खरीदारी करने का आकर्षण भी कम हो रहा है। इस साल के दो महीनों में रत्न और आभूषण, घड़ियां और महंगे उपहारों की बिक्री में लगभग 16 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी है। हांग कांग होटल मालिक संघ के मुख्य कार्यकर्ता ली हान छंग ने कहा कि इसका मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर से जुडी निश्चित विनिमय दर व्यवस्था है। अमेरिकी डॉलर की मूल्य वृद्धि से हांग कांग युआन का मूल्य भी काफी बढ़ा है, इसलिए जापान और दक्षिण कोरिया की तुलना में हांग कांग के वस्तुओं के दाम महंगे हुए हैं।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040