Web  hindi.cri.cn
    भारतीय नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त
    2015-03-26 11:10:17 cri
    भारतीय नौसेना का एक विमान 24 मार्च की रात को अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति को बचा लिया गया है, जबकि अन्य दो अभी भी लापता हैं। भारतीय नौसेना ने 25 मार्च को इस ख़बर की पुष्टि की।

    स्थानीय मीडिया के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय नौसेना का एक डोर्नियर विमान है। दुर्घटनाग्रस्त होने वाला विमान अपनी नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। यह दुर्घटना भारत के राज्य गोवा के समुद्रतट से 25 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में हुई।

    भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा कि विमान में सवार एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। अभी अन्य दो लापता लोगों की खोज के लिये सैन्य जहाज भेजे गये हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उस विमान चालक के समुद्र में गिरने के बाद एक मछुआरे ने उसे देखा और उसकी जान बचायी। बाद में उसे नौसेना अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

    भारतीय नौसेना ने इस घटना के लिये एक जांच-पड़ताल कमेटी की स्थापना की घोषणा की। साथ ही छह नौकाएं और कुछ विमान लापता लोगों की खोज में लगे हुए हैं।

    बता दें कि इस घटना पर भारत की विभिन्न मीडिया का ध्यान केंद्रित हुआ है। हाल के कई वर्षों में भारतीय नौसेना के कई बार दुर्घटना होने की ख़बरें सामने आयी हैं। पिछले साल नवंबर में एक सैन्य जहाज के डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, और अन्य चार लापता हुए।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040