Wednesday   Jul 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
छडंतू शहर की यात्रा
2015-03-13 14:39:58 cri

छडंतू शहर दक्षिण पश्चिमी चीन में स्थित है। अपने लंबे इतिहास के बावजूद हाल तक यहां की औद्योगिक प्रगति पिछड़ी हुई थी। पांचवें दशक के अन्त तक यहां रेल नहीं पहुंची थी और अन्य सुविधाएं भी साधारण और अधूरी थीं।

आज छडंतू शहर का क्षेत्रफल बड़ा हो गया। इस शहर के केंद्र में एक हरा-भरा मैदान है, जिसमें तरह-तरह के पेड़ और फूल लगाए गए हैं। इस शहर की 17.9 प्रतिशत भूमि हरी है।

छडंतू शहर एक मशहूर पर्यटन स्थल भी है। यहां यातायात की सुविधाएं हैं। विभिन्न शहरों से यह सड़क और रेलमार्गों से जुड़ा हुआ है। यह पाओची-छडंतू, छडंतू छुडंछिडं और छडंतू खुनमिडं तीन प्रमुख रेलवे लाइनों का जंकशन है और चीन के चार वायु वहन केंद्रों में एक है।

छडंतू शहर की सड़क पर घूमते हुए इस प्राचीन शहर की झलक भी देखी जा सकती है। हालांकि शहर में नवनिर्मित बहुत सी ऊंची इमारतें हैं, फिर भी सड़क के दोनों किनारों पर काठ के मकान और पुरानी दो मंजिली इमारतें दिखाई पड़ती है। कुछ जगहों पर स्थानीय शैली की ऊंची इमारतें भी हैं। इस प्रकार "इस्पात और कंकरीट का जंगल" यहां नहीं दिखाई पड़ता।

1 2 3 4
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040