Web  hindi.cri.cn
    छडंतू शहर की यात्रा
    2015-03-13 14:39:58 cri

     

    सछ्वान प्रांत के छडंतू शहर एक मशहूर प्राचीन व सांस्कृतिक शहर है, जिसका इतिहास 2000 से ज्यादा वर्ष पुराना है। इस शहर के नजदीक स्थित क्वाडंहान काउन्टी के सानशिडं गांव में खुदाई से नक्काशीदार कांस्य मूर्तियां और कांस्य के बहुत से मानव शीर्ष प्राप्त हुए हैं, जो 3000 से ज्यादा वर्ष पुराने हैं।

    221 ई.पू-206 ई.पू से ही छडंतू शहर अपने विकसित कृषि और दस्तकारी के लिए मशहूर था, रेशमी कपड़ों के उत्पादन में सछ्वान का सारे चीन में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इस शहर में चिनक्वान रेशमी कपड़े का काम संभालने वाला अफसर नगर स्थापित हुआ था। इसलिए लोग इसे "चिनक्वान नगर" भी कहते थे। चीन के इतिहास में सामन्ती पृथकतावादी शासकों का दरबार छडंतू शहर में पांच बार स्थित रहा। यह शहर दक्षिण पश्चिमी चीन का राजनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक केंद्र और महत्वपूर्ण फौजी शहर भी था। आज यह शहर सछ्वान प्रांत की राजधानी है।

    पांच राजवंश(919-965) के उत्तरी शू राज्य ने छडंतू शहर में अपनी राजधानी की स्थापना की। उस राज्य का सम्राट मडं छाडं "कॉटन-रोज हिबिस्कस" फूल को बहुत पसंद करता था, फलस्वरूप उस समय छडंतू शहर की सड़कों पर बहुत से "कॉटन-रोज हिबिस्कस" के पेड़ लगाए गए। इसलिए छडंतू शहर का उपनाम "कॉटन-रोज हिबिस्कस नगर" पड़ा।

    पिछले चन्द वर्षों में इस शहर में विभिन्न किस्मों के हिबिस्कस के पेड़ लगाए गए हैं। पार्कों में और सड़कों के किनारे बहुत से पेड़ लगाए गए हैं। यही फूल इस शहर का "नगर पुष्प" है।

    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040