Web  hindi.cri.cn
    चीन में कृषि आधुनिकीकरण पर जोर
    2015-02-02 09:03:05 cri

    नई सदी में"कृषि, गांव और किसान"कार्य से संबंधित चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति का 12वां नम्बर एक दस्तावेज़ 1 फरवरी को शिनह्वा न्यूज़ एजेंसी द्वारा सार्वजनिक किया गया।

    "सुधार और सृजन को मज़बूत करते हुए कृषि आधुनिकीकरण निर्माण को गति देने की राय"शीर्षक दस्तावेज़ में कुल पांच भाग शामिल हैं। आधुनिक कृषि के निर्माण को केंद्र बनाते हुए कृषि विकास के तरीके में परिवर्तन किया जाए, किसानों की आय में वृद्धि को केंद्र बनाते हुए उदार कृषि नीति का विस्तार किया जाए, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के एकीकरण को केंद्र बनाते हुए नव गांव के निर्माण कार्य मज़बूत हो। साथ ही गांवों में विकास की जीवन शक्ति की मज़बूती को केंद्र बनाते हुए गांवों में सुधार का सार्वांगीर्ण तौर पर गहराया जाए और"कृषि, गांव और किसान"कार्य को केंद्र बनाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी प्रशासन के निर्माण को गति दी जाए।

    दस्तावेज़ में कहा गया कि वर्तमान में चीनी अर्थव्यवस्था का विकास नई सामान्य स्थिति में प्रवेश कर चुका है। आर्थिक वृद्धि तेज़ गति से मध्यम और उच्च गति में परिवर्तित हो रही है। आर्थिक वृद्धि दर धीमी होने की पृष्ठभूमि में कृषि के बुनियादी स्थान को कैसे मज़बूत किया जाए?किसानों की आय में लगातार वृद्धि कैसे हो?इन सवालों का जरूर समाधान किया जाना चाहिए। "कृषि, गांव और किसान"से जुड़े कार्य को हमेशा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यों में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सुधार पर निर्भर रहते हुए कृषि विकास में जीवन शक्ति का संचार किया जाए और कानूनी प्रशासन के आधार पर चीनी विशेषता वाले कृषि आधुनिकीकरण निर्माण को आगे बढ़ाया जाए। (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040