फासिस्ट विरोधी युद्ध वर्षगांठ मनाने की गतिविधि विवरण नहीं हैःचीन
2015-01-27 18:40:31 cri
हाल ही में चीन में फासिस्ट विरोधी युद्ध की जीत की 70वीं वर्षगांठ मनाने वाली कार्रवाई पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। इसपर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छुन यिंग ने 27 जनवरी को कहा कि वर्तमान में संबंधित कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी जा सकती।
उन्होंने कहा कि इस साल फासिस्ट विरोधी युद्ध विजय की 70वीं वर्षगांठ है, इस अवसर पर चीन, संयुक्त राष्ट्र और संबंधित देशों में सिलसिलेवार गतिविधियां आयोजित होंगी। पूरे विश्व में लोगों को इस अवसर पर इतिहास का सिंहावलोकन करना चाहिए और ऐसी घटनाओं से सबक और अनुभव लेना चाहिए, और एक साथ वैश्विक शांति का संरक्षण भी करना चाहिए, ताकि एक स्थायी शांति और समान रूप से समृद्ध विश्व की स्थापना की जा सके।
(दिनेश)