Web  hindi.cri.cn
    कृषि संबंधित वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति बड़ा योगदान
    2015-01-27 11:56:04 cri

    वर्ष 2014 में चीन में कृषि से संबंधित वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति से कृषि विकास में योगदान का अनुपात 56 प्रतिशत रहा। चीन में पिछले 11 वर्षों में अनाज उत्पादन की लगातार वृद्धि साकार हुई, कृषि से संबंधित वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति ने बड़ा योगदान किया है। चीनी कृषि विज्ञान अकादमी द्वारा आयोजित वर्ष 2015 कार्य सम्मेलन में यह जानकारी दी गई है।

    चीनी उप कृषि मंत्री, कृषि विज्ञान अकादमी के प्रधान ली च्यायांग के अनुसार अकादमी ने धान, मक्का, गेहूँ, सोयाबीन, तेल-सब्ज़ियां और कपास जैसे उत्पादों से संबंधित सामूहिक उत्पादन के नमूने का लगातार अनुसंधान किया। करीब 2000 वैज्ञानिकों और तकनीशियनों के अथक प्रयासों से वास्तविक उपयोगी तकनीक और फल प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में इन छह किस्मों के उत्पादों की अतिरिक्त वृद्धि दर 10 प्रतिशत से अधिक है, सबसे अधिक अनुपात 44.7 प्रतिशत रहा।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040