Web  hindi.cri.cn
    2015 नव वर्ष पर बयानः चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग
    2014-12-31 18:31:49 cri


    नव वर्ष के आगमन पर चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने चाइना रेडियो इंटरनेशनल, चीनी सेंट्रल पीपुल्स ब्रॉडकास्टिंग स्टेशन और चीनी राष्ट्रीय सेंट्रल टीवी स्टेशन के जरिए नव वर्ष 2015 का बयान जारी किया। सुनिए यह बयानः

    समय जल्दी से गुजर रहा है, वर्ष 2014 समाप्त होने वाला है। वर्ष 2015 हमारी ओर आ रहा है। इस अवसर पर मैं चीन की विभिन्न जातियों की जनता की तरफ से हांगकांग व मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के देशबंधुओं, थाईवान देशबंधुओं, प्रवासी चीनियों और विश्व के विभिन्न देशों व स्थलों के मित्रों को नव वर्ष की शुभकामना देना चाहता हूं।

    2014 एक यादगार साल है। इस साल हमने सुधार आगे बढ़ाया, कई मुश्किलों को दूर किया और सिलसिलेवार महत्वपूर्ण सुधारों के कदम उठाए हैं। सुधारों का आम चीनी जनता के कल्याण से व्यापक संबंध है। 12 दिसंबर को चीन में दक्षिण से उत्तर तक पानी लाने की जल परियोजना औपचारिक रूप से पूरी हो चुकी है। इस लाइन के आसपास के 4 लाख से ज़्यादा लोगों को दूसरी जगहों पर स्थानांतरित किया गया। इस परियोजना के लिए लोगों ने निस्वार्थ योगदान किया। यहां मैं उन्हें सम्मान देना चाहता हूं। आशा है कि वे लोग नए घर में सुखमय जीवन बिता सकेंगे। 2014 में हमने पार्टी नैतिकता और सख्त अनुशासन पर ज्यादा ध्यान देने का काम किया और रीतिवाद, रूढ़िवाद, अपव्यय और सुखवाद का विरोध करने को प्राथमिकता दी। देश की स्थिति में भारी सुधार आया। हमने भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष पर जोर दिया और भ्रष्टाचारियों को कड़ी सज़ा दी, जिससे भ्रष्टाचार का विरोध करने और अपराधियों की सज़ा देने का दृढ़ संकल्प प्रतिबिंबित हुआ। 2014 में हमने विश्व के विभिन्न देशों के साथ सहयोग व आदान-प्रदान मजबूत किया और पेइचिंग एपेक के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। हमारे देश के नेताओं ने कई बार विदेशों की यात्रा की और अनेक विदेशी नेताओं ने चीन की यात्रा भी की। इन गतिविधियों से विश्व चीन को और अच्छी तरह जान सकता है।

    उपरोक्त कार्यों को अच्छी तरह अंजाम देने के लिए हमारे विभिन्न स्तरीय कार्यकर्ता भी बहुत मेहनत से काम करते हैं। निसंदेह जनता के समर्थन के बिना ये काम बहुत कठिनाई से पूरे किए जा सकते हैं। मैं हमारी महान जनता की सराहना करना चाहता हूं।

    2014 में हमने कानून बनाकर चीनी जनता के जापानी आक्रमणकारी युद्ध की विजय का स्मृति दिवस, शहीदों का स्म़ति दिवस, नानचिंग नरसंहार पीड़ित स्मृति दिवस स्थापित किया और मनाने की भव्य गतिविधियों का आयोजन भी किया। चाहे युग में कोई भी बदलाव क्यों न हों, हमें देश, जाति व शांति के लिए मूल्यवान जीवन  न्योछावर करने वाले सभी लोगों के योगदान को याद रखना चाहिए।

    2014 में हमने कुछ बुरा वक्त भी गुजारा है। मलेशियाई एयर लाइन एमएच 370 फ्लाइट लापता होने के बाद 150 से ज़्यादा चीनी भी लापता हुए हैं। हम उन्हें नहीं भूल सकते। हम आगे काम करके उनकी खोज करने की कोशिश करेंगे। 2014 में हमारे देश में कुछ अहम प्राकृतिक आपदाएं और सुरक्षा दुर्घटनाएं भी हुईं और अनेक लोग शिकार बने थे। चीन के युन्नान प्रांत के लू द्येन में आए भूकंप से 600 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई। हम उन लोगों को याद करते हैं। साथ ही उनके परिजनों की कुशलता की कामना करते हैं।

    नए साल की घंटी बजने वाली है। हमें आगे प्रयास करके जनता की प्रतीक्षा को हमारी कार्यवाही बनाना चाहिए और जनता की आशा को जीवन की यथार्थ बनाना चाहिए। हमें सुधार को व्यापक व गहन रूप से आगे बढ़ाना चाहिए। एक बार धनुष चढ़ाया जाता है, तो तीर वापस नहीं लौट सकता है। सुधार के अहम वक्त में साहसी व्यक्ति विजय हासिल कर सकेगा। हमें व्यापक रूप से कानून के अनुसार देश का प्रशासन करने को आगे बढ़ाना चाहिए, कानूनी प्रशासन से जनता के हितों व कल्याणों को गारंटी देनी चाहिए, समाज की न्यायता व निष्पक्ष की रक्षा करनी चाहिए और देश के विकास को आगे बढ़ाना चाहिए। हमें व्यापक रूप से सुधार गहरा करना चाहिए, देश का कानूनी प्रशासन करने को आगे बढ़ाना चाहिए। उपरोक्त दो काम मानों पक्षी के दो पंख और गाड़ी के दो पहिए हैं, जो खुशहाल समाज का निर्माण करने के लक्ष्य को समय पर साकार करने को आगे बढ़ा सकेंगे।

    चीन में जनता का जीवन बेहतर हो रहा है। फिर भी हमें हर समय पर कठिनाइयों में फंसे लोगों पर ध्यान देना चाहिए। हमें जोश के साथ जन-जीवन कार्य, खासतौर पर गरीबी उन्मूलन व विकास कार्य और बुनियादी जीवन के गारंटी कार्य को अच्छी तरह अंजान देना चाहिए, ताकि ग्रामीण गरीब व शहर में मुसीबत में फंसे लोगों सहित सभी मदद चाहने वाले लोगों को जीवन गारंटी मिल सके। हमें सख्ती से पार्टी का प्रशासन करना चाहिए, भ्रष्टाचार विरोधी तलवार उठाकर कार्य नैतिकता को बदलना चाहिए, अधिकारों को प्रणाली के पिंजरे में बांधना चाहिए। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले समाजवादी देश में किसी भ्रष्टाचारी व्यक्ति का पता चलने पर उसे कड़ी सज़ा दी जाएगी।

    हमारा कार्य महान कार्य है। केवल मजबूती से काम करें तो विजय मिल सकेगी। यदि हम बीच में रुकते हैं तो अवश्य ही हार मिलेगी। हमारा ब्लूप्रिंट

    महान है और हमारा संघर्ष कठिन। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और देश की विभिन्न जातियों की जनता को एकजुट होकर सुअवसर को पकड़कर एक साथ चुनौतियों का सामना करने की जरूरत है। साथ ही मुसीबतों को दूर करने का संकल्प करके सृजन करना चाहिए, ताकि देश का विकास और जनता का जीवन साल दर साल बेहतर हो सके।

    चीनी जनता अपने देश पर ही नहीं विश्व पर भी ध्यान देती है। जब अफ्रीका में ईबोला महामारी हुई, तो हमने मदद दी। जब माल्दीव की राजधानी में पानी का अभाव हुआ, तो हमने समर्थन किया। अनेक इसी तरह की कार्यवाइयों ने चीनी जनता और विभिन्न देशों की जनता के एक साथ सांस लेने की भावना प्रतिबिंबित हुई। अभी दुनिया अशांत है। हम शांति की खोज करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि विश्व के विभिन्न देशों की जनता इसके लिए व्यापक प्रयास करेगी। ताकि सभी लोग भूख से बच सकें, सभी परिवार युद्ध की धमकी से अलग रहें और सभी बच्चे शांतिपूर्ण सूर्य की रोशनी में स्वस्थ रूप से बड़े हो सकें।

    धन्यवाद।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040