विश्व व्यापार संगठन यानी डब्ल्यूटीओ अमेरिका की व्यापारिक नीतियों पर 12वीं विवेचना 18 दिसंबर को सम्पन्न हुई। डब्यूटीओ के सदस्यों ने अमेरिका में आर्थिक पुनरुत्थान और विश्व व्यापार में अमेरिका की महत्वपूर्ण स्थिति को मान्यता प्रदान की। साथ ही उन्होंने अमेरिका की कुछ व्यापारिक नीतियों और संबंधित कदमों पर अपना ध्यान आकर्षित किया।
16 और 18 दिसंबर, दो दिनों में अमेरिका ने पिछली विवेचना से 2 वर्षों में व्यापारिक नीतियों और संबंधित कदमों का परिचय दिया। साथ ही अमेरिकी प्रतिनिधियों ने डब्यूटीओ के अन्य सदस्यों के सवालों का जवाब भी दिया। बताया जाता है कि इस विवेचना में डब्यूटीओ के सदस्यों ने 1600 से अधिक सवाल पूछे।
डब्ल्यूटीओ के सदस्यों ने अमेरिका में आर्थिक पुनरुत्थान, व्यापार और निवेश के लिये खुले और पारदर्शी वातावरण की मान्यता प्रदान की। उन्होंने बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली में अमेरिका से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका की कुछ व्यापारिक नीतियों पर अपनी चिंता जताई। आशा है कि अमेरिका कदम जल्दी ही उठाकर संबंधित समस्याओं का समाधान करेगा।
डब्ल्यूटीओ के संबंधित नियमों के अनुसार डब्ल्यूटीओ के सभी सदस्यों को नियमित रूप से विवेचना प्राप्त करनी चाहिये। हर 2 वर्ष में इन सदस्यों की विवेचना होनी चाहिये, जो विश्व में व्यापार की मात्रा के शीर्ष चार में शामिल है। अमेरिका पर पिछली विवेचना वर्ष 2012 दिसंबर में आयोजित हुई थी।
(हैया)