महामारी इबोला के विरुद्ध चीनी सेना पश्चिमी अफ़्रीकी देशों को अपना हर संभव समर्थन और सहायता देना जारी रखेगी। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग येनशेन ने 27 नवंबर को यह बात कही।
गेंग येनशेन ने कहा कि पश्चिमी अफ़्रीका में इबोला रोग के भड़कने के बाद चीनी सेना ने इबोला से सबसे गंभीर तौर पर प्रभावित सिएरा लियोन और लाईबेरिया में सैकड़ों डॉक्टर, नर्सें और महामारी-विरोधी विशेषज्ञ भेजे हैं। लाईबेरिया में चीनी सेना की सहायता से निर्मित इबोला इलाज केंद्र 25 नवंबर को खोला गया है। साथ ही चीनी सेना ने इबोला पीड़ित देशों में चीन की राहत सामग्री जमाने और पहुंचाने का कर्तव्य भी निभाया है।
गेंग येनशन ने कहा कि संक्रमित बीमारी की सीमा नहीं है। पश्चिमी अफ़्रीका में इबोला को जल्द ही नियंत्रित करना इन देशों और सभी देशों की जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। कुछ लोगों ने कहा कि इसके लिये चीन बड़े देश का कर्तव्य नहीं निभाता। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चीनी सेना ने अपनी शक्ति दिखाने और अपना लाभ देखते हुए पश्चिमी अफ़्रीकी देशों की सहायता की है। इन विपरित बातों से उन लोगों का बुरा विचार सामने आया है। (लिली)