Web  hindi.cri.cn
    ईरान परामणु मुद्दे पर वार्ता में मौजूद गंभीर मतभेद
    2014-11-23 16:49:06 cri

    ईरान परमाणु मुद्दे से जुड़े 6 देशों (अमेरिका, ब्रिटेन, फ़्रांस, रूस, चीन और जर्मनी) और ईरान के बीच ईरान परमाणु मुद्दे के संपूर्ण समझौते पर जारी वार्ता में कुछ गंभीर मतभेद अब भी मौजूद हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने 22 नवंबर को वियना में इस बारे में बताया।

    अभी यह तय नहीं हुआ है कि क्या इस वार्ता में उपलब्धी मिलेगी या नहीं। जर्मन विदेश मंत्री फ़्रैंक वॉल्टर स्टेनमेयर ने भी यह बात कही। उन्होंने बताया कि सब कुछ अगले दिनों की वार्ता पर निर्भर रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ मतभेदों के बावजूद निराश नहीं रहना चाहिये।

    स्टेनमेयर के अनुसार ईरान को यह जानना चाहिये कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ईरान को परमाणु हथियार बनाने की इज़ाज़त कतई नहीं देगा, जो ईरान परमाणु मुद्दे की वार्ता का लक्ष्य और वार्ता का परिणाम तय करने का मापदंड माना जाता है। इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिये कि ईरान सही दिशा पर चलने को तैयार है।

    पहले तय 24 नवंबर की समयसीमा के नज़दीक आने के कारण ईरान परमाणु मुद्दे पर संपूर्ण समझौता संपन्न करने की संभावना कम दिखाई दे रही है। (लिली)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040