भारतीय विदेश मंत्रालय के आमंत्रण में दक्षिणी चीन के च्यांग शी प्रांत के प्रमुख छ्यांग वेई के नेतृत्व में चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के एक प्रतिनिधि दल ने 16 से 20 नवंबर तक भारत की यात्रा की। साथ ही इस दल ने कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 125 जयंती के सम्मेलन में भी भाग लिया।
अपनी भारत यात्रा के दौरान छ्यांग वेई ने अलग अलग तौर पर भारतीय विदेश मंत्री सुषिमा स्वराज, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राम माधव समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग की भारत यात्रा की सफलताओं को वास्तविक तौर पर लागू करने, पार्टियों के बीच आदान-प्रदान और स्थानीय स्तर पर सहयोग जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया है।
भारतीय पक्ष के प्रतिनिधियों का मानना है कि भारत और चीन एक साथ आर्थिक विकास और लोगों के जीवन में सुधार करने के महत्वपूर्ण काल से गुज़र रहे हैं। भारतीय सरकार चीन के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने की इच्छुक है, ताकि दोनों देश एक साथ भविष्य में भी विकास करें।
(रमेश)