अफ़गान मुद्दे से जुड़े इस्तान्बुल प्रक्रिया के चौथे विदेशमंत्री सम्मेलन 31 अक्तूबर को पेईचिंग में आयोजित हो रहा है, अफ़गानिस्तान स्थित चीनी राजदूत तङ शीच्युन ने इसी दिन चीन में प्रमुख पत्र《जन दैनिक》में लेख प्रकाशित कर अफ़गानिस्तान में शांति की प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दीं।
लेख में पिछले एक दशक से युद्ध पीड़ित अफ़गान जनता के प्रति सहानुभूति व्यक्त की गई है और बल देते हुए कहा गया कि स्थिरता के बिना विकास साकार नहीं हो सकता। चीन सरकार अफ़गानिस्तान की शांति और सुलह प्रक्रिया का सक्रिय समर्थन करती है और आशा करती है कि विभिन्न पक्ष जनमत के अनुसार अफ़गानिस्तान में शीघ्र ही शांति और विकास को पूरी तरह अंजाम देंगे। पड़ोसी देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय अफ़गानिस्तान की सहायता करेंगे, ताकि यह देश जल्द ही शांति और विकास के रास्ते पर अग्रसर हो। इससे न सिर्फ अफगान जनता को सुख मिलेगा बल्कि पूरे विश्व की जनता को सुख मिलेगा।
31 अक्तूबर को आयोजित हो रहे अफ़गान मुद्दे से जुड़े इस्तान्बुल प्रक्रिया के चौथे विदेशमंत्री सम्मेलन की चर्चा करते हुए राजदूत तङ शीच्युन ने अपने लेख में कहा कि चीन ने इस्तान्बुल प्रक्रिया की स्थापना के शुरुआत से ही सक्रिय रूप से भाग लेता आ रहा है। स्थापना किये जाने के बाद से लेकर अब तक 3 से अधिक वर्षों में इस्तान्बुल प्रक्रिया ने अफ़गानिस्तान और पड़ोसी देशों के बीच राजनीति, सुरक्षा और अर्थतंत्र जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में रचनात्मक भूमिका निभाई, जो क्षेत्रीय देशों के बीच अफ़गानिस्तान के साथ संबंधित सहयोग का विकास करने का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। चीन को आशा है कि मौजूदा सम्मेलन से अधिक देश और संगठन अफ़गानिस्तान को ध्यान में रखकर इस देश का समर्थन करेंगे, ताकि अफ़गानिस्तान में स्थिरता और समृद्धि साकार हो सके।
(श्याओ थांग)