Web  hindi.cri.cn
    श्रीलंका में भूस्खलन से 14 की मौत
    2014-10-30 11:07:19 cri

    मध्य और दक्षिण श्रीलंका के पहाड़ी क्षेत्र में 29 अक्तूबर को गंभीर रूप से भूस्खलन हुआ, जिसमें 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई और 150 लापता हुए।

    श्रीलंकाई आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक राहक दल भूस्खलन क्षेत्र पहुंच गया है। 70 से अधिक मकान ढह गए और स्थिति बहुत गंभीर है। लापता व्यक्तियों की खोज में मुश्किल आ रही है।

    गौरतलब है कि हर वर्ष अगस्त से दिसम्बर तक बरसात के मौसम में श्रीलंका के मध्य और दक्षिण के पहाड़ी क्षेत्र में कभी-कभार भूस्खलन की घटना होती है।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040