Web  hindi.cri.cn
    रेशम मार्ग अन्तरराष्ट्रीय फिल्म दिवस चीन में
    2014-10-22 18:34:03 cri

    पहला रेशम मार्ग अन्तरराष्ट्रीय फिल्म दिवस 20 से 25 अक्तूबर तक उत्तर-पश्चिम चीन के शानशी प्रांत की राजधानी शी आन में आयोजित हो रहा है। इस बार 11 भारतीय फिल्में दिखाई जाएंगी।

    चीनी दर्शकों की याद में भारतीय फिल्में लम्बी होती हैं और इसमें गीत व नृत्य ज्यादा होता है। लेकिन अब भारतीय फिल्मों की शैली में परिवर्तन हो रहा है। भारतीय फिल्म चीनी दर्शकों में लोकप्रिय बन रही है।

    चीन स्थित भारतीय कांउसलर नमग्या सी खाम्पा ने कहा कि भारतीय फिल्म उद्योग विकसित है। इस बार हम विशेष रूप से चीनी दर्शकों को 11 फिल्म दिखाएंगे। वैश्वीकरण की स्थिति में भारत और चीन को फिल्म में सहयोग बढ़ाना चाहिए।

    (ललिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040