Web  hindi.cri.cn
    भारत समेत 15 देश संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सदस्य बने
    2014-10-22 10:54:10 cri

    भारत समेत 15 देश 21 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सदस्य बने। उनका कार्यकाल वर्ष 2015 से वर्ष 2017 तक होगा।

    संयुक्त राष्ट्र महासभा ने उसी दिन गुप्त मतदान से मानवाधिकार परिषद के नये सदस्यों का चुनाव किया। उसी दिन निर्वाचित नये सदस्य भारत, नीदरलैंड, घाना, अल्बानिया, पुर्तगाल, बांग्लादेश, बोलीविया, बोत्सवाना, कांगो (ब्राज़ाविल), अल साल्वाडोर, इंडोनेशिया, लातविया, नाईजीरिया, पैराग्वे और कतर हैं।

    मानवाधिकार परिषद वर्ष 2006 को मार्च में स्थापित हुआ था। इससे पहले वह संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार कमेटी है। मानवाधिकार परिषद संयुक्त राष्ट्र में मुख्य मानवाधिकार संस्था है। जिसका मुख्यालय जनेवा में स्थित है। मानवाधिकार परिषद में कुल 47 सीटें हैं, इनमें एशिया और अफ्रीका को क्रमशः 13 सीटें मिली हुई हैं। लातिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र की 8 सीटें हैं, पूर्वी यूरोप की 6 सीटें हैं, और पश्चिमी यूरोप और अन्य क्षेत्रों की 7 सीटें हैं।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040