चीनी खिलाड़ी सुन यांग
26 सिंतबर को इंचिओन एशियाड में चीनी खिलाड़ियों ने कुल 12 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक जीते और पदक तालिका में पहले स्थान पर बना रहा।
तैराकी के अंतिम दिन की स्पर्द्धा में चीनी तैराकों ने 6 में से 4 स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। पुरुष 1500 मीटर की फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्ड धारक चीनी खिलाड़ी सुन यांग ने स्पष्ट बढ़त से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुष 4 गुणा 100 मीटर मिश्रित रिले में चीनी टीम ने 3 मिनट 31.37 सेकंड से एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक पर अपना कब्ज़ा जमाया। पिछले कुछ दिनों में चीनी तैराकों ने शानदार प्रदर्शन कर कुल 22 स्वर्ण , 12 रजत और 11 कांस्य पदक जीते।
26 सितंबर को भारोत्तोलन प्रतियोगिता का अंतिम दिन भी था। चीनी खिलाड़ियों ने पुरुष 105 किलो वर्ग और महिला टीम ने 75 किलो वर्ग के ऊपर दो स्वर्ण पदक जीते। इस तरह चीनी भारोत्तोलन टीम ने इंचिओन एशियाड में कुल 7 स्वर्ण पदक अपने नाम किये।
27 सितंबर को एशियाड की ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा शुरू हुई, जिसमें सर्वाधिक स्वर्ण पदक विजेयता पैदा होंगे।