Web  hindi.cri.cn
    श्रीलंकाई सत्तारूढ़ पार्टी संसदीय चुनाव में सफल
    2014-09-22 09:21:26 cri

    श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ने 21 सितंबर को श्रीलंका के उवा प्रांत के संसदीय चुनाव में जीत हासिल की। लेकिन मतों व सीटों की संख्या पहले की तुलना में कम रही।

    उवा प्रांत के संसदीय चुनाव में यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ने 19 सीटें जीती, जबकि श्रीलंका की मुख्य विपक्ष पार्टी यूनाइटेड नेशनल पार्टी ने 13 सीटें हासिल कीं।

    चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी की सफलता के बारे में सरकार ने कहा कि इससे यह साफ़ होता है कि श्रीलंकाई जनता को सरकार और युद्ध के पांच साल बाद प्राप्त विकास के परिणामों पर पूरा भरोसा है।

    राष्ट्रपति चुनाव व आम चुनाव अगले साल में आयोजित होने की संभावना है। इस लिहाज़ से वर्तमान चुनाव का भारी महत्व माना जाता है।

    (मीनू)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040