Web  hindi.cri.cn
    एशियाड में पाक और भारतीय खिलाड़ियों की मैत्री
    2014-09-21 17:05:50 cri

    भारत पाकिस्तान शांति प्रक्रिया अब भी गतिरोध में फंसी है। पर इंचिओन एशियाड में दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच मित्रवत संबंध दिखाई दिये और वे एक दूसरे की सफलता पर हार्दिक बधाई दे रहे थे।

    20 सितंबर को हुई महिला दस मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी श्वेता चौधरी ने कांस्य पदक जीता, जो इस एशियाड में भारत का प्रथम पदक था। भारतीय टीम को बधाई देने वाले खिलाड़ियों में पाक खिलाड़ी भी शामिल हुए। पाक खिलाड़ी बशीर मुस्तफ़ा ने कहा कि मैं चौधरी को बधाई देता हूं, क्योंकि उन्होंने भारत को एक पदक दिलाया है। यह बहुत गौरव की बात है। प्रतियोगिता में चौधरी का प्रदर्शन अच्छा रहा। कितनी मेहनत करने के बाद ये परिणाम मिलता है।

    जब चौधरी को मुस्तफा की बधाई मिली ,तो वे बहुत खुश थीं। उन्होंने कहा कि हम प्रतियोगिता में अक्सर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिलते हैं और कभी कभी बात भी करते हैं। हमारे बीच कोई बाधा नहीं है, क्योंकि खेल की राष्ट्रीय सीमा नहीं होती है।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040