Web  hindi.cri.cn
    एशियाड का पहला दिन:चीन, द. कोरिया के 5-5 स्वर्ण पदक
    2014-09-21 17:02:29 cri

    20 सितंबर इंचिओन एशियाड का पहला दिन था। चीन और दक्षिण कोरिया ने शानदार प्रदर्शन कर अलग अलग तौर पर पांच पांच स्वर्ण पदक जीते। दक्षिण कोरिया दो पदकों की बढ़त से पदक तालिका में अस्थाई तौर पर पहले स्थान पर रहा। वहीं मंगोलिया और कजाकिस्तान ने जूडो, साइकलिंग और भारोत्तोलन में अलग अलग तौर पर दो स्वर्ण पदक प्राप्त किये। जापान, उत्तर कोरिया, मलेशिया और भारत ने अपना पहला स्वर्ण पदक भी जीता।

    पहले दिन महिला दस मीटर एयर पिस्टल की टीम इवेंट स्पर्द्धा में चीनी टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जो इंचिओन एशियाड में चीन का पहला स्वर्ण पदक था। चीनी थाईपेई और मंगोलिया अलग अलग तौर पर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। चीनी खिलाडी चांग मंग युए ने इस इवेंट का व्यक्तिगत खिताब जीता। चीनी टीम ने पुरुष 50 मीटर पिस्टल टीम इवेंट का खिताब जीता, जबकि भारतीय खिलाडी जीतू राय ने इस इवेंट की व्यक्तिगत स्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

    पहले दिन चीनी खिलाडियों ने सिंक्रोनाइज्ड स्विमिंग के डुएट्स और ट्रैक साइकलिंग की महिला टीम स्परिंट में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये।

    पुरुष भारोत्तोलन के 56 किलोग्राम वर्ग की प्रतियोगिता में उत्तर कोरिया के खिलाड़ी ओम युन चोल ने स्वर्ण पदक जीता और क्लीन एंड जर्क में विश्व रिकार्ड तोड़ा।

    एशियाई ओलंपिक परिषद ने उस दिन इंचिओन में महासभा कर फैसला किया कि वर्ष 2018 का एशियाड इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता में आयोजित होगा।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040