इंचियोन एशियाड की तैयारी से भारतीय मीडिया निराश
2014-09-19 18:24:43 cri
इंचियोन एशियाई खेल 19 सितंबर को उद्घाटित हुए, जिस पर विभिन्न देशों की मीडिया का ध्यान केन्द्रित हो रहा है। लेकिन भारतीय मीडिया ने खेल की तैयारी पर निराशा जताई है।
भारत के रियल पोलिटिक अखबार के संवाददाता नोरिस प्रीतम ने चार साल पहले चीन के क्वांगचो एशियाई खेल की रिपोर्टिंग की थी। उनके विचार में इस बार के एशियाई खेल की तैयारी क्वांगचो एशियाई खेल की तुलना में इतनी अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवहन और भाषा की वजह से वे ज्यादा जगह नहीं गए और रिपोर्टिंग के लिए तैयारी भी नहीं कर सकते।
(ललिता)