चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने 29 जुलाई आर्थिक संगोष्ठी बुलाईछ। गैर-पार्टी सदस्यों की भागीदारी वाली इस संगोष्ठी में वर्तमान में चीन की आर्थिक स्थिति और इस वर्ष के अंत में आर्थिक विकास पर विचार विमर्श किया गया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने कहा कि तरीके के बदलाव और ढांचे में समायोजन की प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चीनी आर्थिक विकास के सामने कुछ मुश्किलें मौजूद हैं, विशेषकर आर्थिक वृद्धि कमज़ोर होने और जोखिम बढ़ने की स्थिति संभवतः पैदा हो सकती है। हमें वर्तमान स्थिति के मद्देनज़र विभिन्न नई चुनौतियों के मुकाबले के लिए तैयार होना चाहिए।
शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि वृद्धि को स्थिर बनाने, ढांचे में समायोजन करने, जोखिम की रोकथाम करने, जनता को लाभ पहुंचाने के साथ साथ देश में सुधार को गति दी जानी चाहिए। बौद्धिक संपदा अधिकार संरक्षण मज़बूत किया जाए, पूंजी निवेश व्यवस्था और बैंकिंग व्यवस्था में सुधार को गहराया जाए। साथ ही सरल प्रशासन को मूर्त रूप दिया जाए और सेवा व्यवसाय में सुव्यवस्थित खुलेपन को गति दी जाए।
(श्याओ थांग)